Spasht Awaz Home

Hindi News, Latest News in Hindi Today, Today Hindi News Paper

UP Election News पति की उन्नति पर आखिर पत्नी क्यों न खुश

UP Election News : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह की पहली पत्नी और भाजपा विधायक गरिमा सिंह ने पति के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई है।
निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार मौर्य के सामने दर्ज करायी गयी आपत्ति में श्रीमती गरिमा सिंह ने आरोप लगाया कि कानूनी रूप से वह श्री सिंह की पत्नी हैं लेकिन उन्होंने अपने हलफनामे में उनका जिक्र नहीं किया है।
विधायक गरिमा सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से कहा,“ यह हमारी पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्या है। मैने आज अपने पत्नी होने का स्थान पाने और इस नाते मिलने वाले मान सम्मान की खातिर यह आपत्ति दर्ज कराई है।”
उन्होंने कहा कि संभवतः पत्नी वाले कालम में अमिता मोदी का नाम लिखा है जो उन्हें मंजूर नहीं है।
श्री सिंह के चुनाव में प्रचार को लेकर किये गये सवाल पर श्रीमती गरिमा सिंह ने कहा कि अभी इस विषय पर विचार नहीं किया है। वह पार्टी के साथ हैं,पार्टी जो आदेश करेगी उसका पालन किया जाएगा।
गौरतलब है कि 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने श्री सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह को प्रत्याशी बनाया था उन्होंने सपा के कद्दावर मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को हराया था, इस समय गायत्री प्रसाद प्रजापति सामूहिक बलात्कार मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। इस चुनाव में सपा ने गायत्री की पत्नी महाराजी देवी को प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने भाजपा के बागी आशीष शुक्ला को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है।

About The Author